आजमगढ़, मई 27 -- आजमगढ़,संवाददाता। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने मौलाना आजाद इंटर कॉलेज अंजान शहीद के प्रधानाचार्य समेत तीन सहायक अध्यापकों को बोर्ड परीक्षा के समस्त कार्यों से आजीवन डिबार किए जाने की संस्तुति माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज को भेजी है। मामला वर्ष 2026 की यूपी बोर्ड परीक्षा में सामाजिक विज्ञान विषय की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन से जुड़ा है। डीआईओएस अजय कुमार ने बताया कि कार्यालय को आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत मिली थी कि विद्यालय के उर्दू विषय के चार अध्यापकों को अनियमित तरीके से सामाजिक विज्ञान विषय का परीक्षक बनाकर यूपीएमएसपी की वेबसाइट पर अपलोड किया गया और उनसे कॉपियों का मूल्यांकन कराया गया। जांच में पाया गया कि सहायक अध्यापक मोहम्मद सलीम खान के पास निर्धारित शैक्षिक योग्यता थी, जबकि मुशीर अहमद, फौजिया बानो और ...