डीआईओएस ने चार विद्यालयों का किया निरीक्षण
पीलीभीत, जुलाई 28 -- बीसलपुर। शैक्षिक सुधार के लिए डीआईओएस ने विजय कुमार ने सोमवार को नगर के एसआरएम इंटर कॉलेज, जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज, रामदुलारी श्याम सुंदर इंटर कॉलेज व एस के जेपी गर्ल्स इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। चारों विद्यालयों के भवन देखें, एसके जेपी गर्ल्स इंटर कॉलेज, रामदुलारी श्याम सुंदर इंटर कॉलेज व जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज के भवन पुराने व खस्ता हाल में मिले। दो विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति कम पाई गई। इस पर नियमित रूप से कक्षा में उपस्थित कराने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य, राजेश कुमार, प्रवीण कुमार सक्सेना, मनोज कुमार दुबे व मीना कुमारी मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.