उरई, फरवरी 23 -- जालौन। सेठ वीरेंद्र कुमार पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय स्पोर्टस मीट आयोजन के पहले दिन जिला विद्यालय निरीक्षक ने फीता काटकर स्पोर्टस मीट का शुभारंभ कराया। स्पोर्टस मीट कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रतियोगिताएं बच्चों को बेहतर करने की प्रेरणा देती हैं। प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चे जीवन में आने वाले प्रतिस्पर्धाओं का भी सबक सीखते हैं। वह हार नहीं मानते बल्कि जुझारू बनकर हर संघर्ष को पार करते हैं। साथ ही खेल प्रतियोगिताएं बच्चों के स्वास्थ्य के लिहाज से भी बेहतर हैं। इस दौरान बच्चों ने मार्च पास्ट किया और जिला विद्यालय निरीक्षक को सलामी दी। अध्यक्ष नितिन मित्तल ने कहा कि स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क रहता है। इसी को ध्यान में रखकर प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.