डीआईओएस ने किया कई स्कूलों का औचक निरीक्षण
मेरठ, जुलाई 26 -- मेरठ। डीआईओएस जगदीश प्रसाद शुक्ल ने शनिवार को कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। स्कूलों में मिलने वाली कमियों को सुधारने के दिशा-निर्देश दिए। स्कूलों में छात्र-छात्राओं से बातचीत कर समस्या को जाना। साथ ही उपस्थिति रजिस्टर से लेकर अन्य व्च्यवस्थाओं को भी देखा। डीआईओएस ने शनिवार को बीएमएम इंटर कॉलेज मऊखास मेरठ, राजकीय इण्टर कालेज कायस्थ बढ़ढ़ा मेरठ, चौ. प्रेमनाथ सिंह केवी इण्टर कालेज माछरा मेरठ, जेएनएम इण्टर कालेज रछौती मेरठ में औचक निरीक्षण किया। बीएमएम इण्टर कालेज मऊखास मेरठ में शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया, जिसमें तीन शिक्षक अवकाश पर थे, जिनका अवकाश सम्बन्धी प्रार्थना पत्र उपस्थिति पंजिका में चस्पा पाया गया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: बीएसए के निरीक्षण में प्रधानाध्यापक समेत तीन मिले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.