पीलीभीत, मार्च 26 -- पीलीभीत। डीआईओएस दफ्तर में माध्यमिक शिक्षा विभाग की एक करोड़ से अधिक धनराशि भेजे जाने के मामले की जांच ने तेजी पकड़ ली है। बुधवार को पुलिस की जांच टीम ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचकर कर्मचारियों के बयान दर्ज किये। इस दौरान हड़कंप का माहौल रहा। जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी इल्हाम उर रहमान शम्शी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कई वर्षों से काम कर रहे थे। पिछले दिनों माध्यमिक शिक्षा विभाग की एक करोड़ से अधिक धनराशि को कई खातों में भेजे जाने का मामला प्रकाश में आया। उसके उन्हें निलंबित कर दिया गया। उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जनपदीय समिति ने जांच कर डीएम को रिपोर्ट सौंप दी थी। इस डीएम ने शासन को पत्र भेजा था। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट ...