डीआईओएस डॉ. संतोष राय को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
प्रयागराज, सितम्बर 4 -- प्रयागराज। शैक्षिक प्रशासन में नवोन्मेष एवं नवाचार के लिए डीआईओएस डॉ. संतोष कुमार राय को शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (नई दिल्ली) में गुरुवार को आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अयोध्या में बीएसए रहते हुए बेसिक शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित कराने के लिए शुरू किए गए नवाचार 'चैंपियन ऑफ़ द वीक' कार्यक्रम, बेस लाइन असेसमेंट, सतत मूल्यांकन तथा प्रतियोगी परीक्षा में छात्रों की सहभागिता सुनिश्चित कराने के लिए उन्हें यह पुरस्कार मिला है। यह भी पढ़ें- डीआईओएस भोलेंद्र को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.