गोरखपुर, मई 2 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। जिले के शिक्षा विभाग के लिए शनिवार का दिन बेहद दुखद रहा। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) डॉ. अमरकांत सिंह का शनिवार अपराह्न लखनऊ में उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। अधिकारी, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी स्तब्ध रह गए। जानकारी के मुताबिक डॉ. सिंह लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और उनका लखनऊ में इलाज चल रहा था।बताया जा रहा है कि डॉ. अमरकांत सिंह का जून माह में प्रमोशन प्रस्तावित था। निधन की सूचना प्राप्त होने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में प्रभारी डीआईओएस अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। अधिकारियों और कर्मचा...