अंबेडकर नगर, जून 10 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। राजकीय जिला पुस्तकालय में बुधवार को सरकार आपके द्वार विषय पर छात्र छात्राओं के साथ एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार सिंह ने की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।डीआईओएस ने छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, प्रधानमंत्री जन धन योजना, स्टार्टअप इंडिया, कौशल विकास मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन तथा आयुष्मान भारत योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के उद्देश्यों और उनके प्रभाव से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है तथा युवाओं को ...