हरदोई, दिसम्बर 29 -- हरदोई। स्वामी विवेकानन्द सभागार में बैठक कर जिलाधिकारी अनुनय झा ने छात्रों की सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य एवं कोचिंग सेंटरों की प्रभावी निगरानी को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए। शिक्षण संस्थानों में 'उम्मीद गाइडलाइन', 'मानोदर्पण' तथा राष्ट्रीय आत्महत्या रोकथाम रणनीति का सख्ती से अनुपालन कराया जाए और जिले के सभी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, कोचिंग सेंटरों व हॉस्टलों में निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत पालन कराएं। जिलाधिकारी ने मानसिक स्वास्थ्य नीति, योग्य काउंसलर की उपलब्धता, भेदभाव निषेध, आपातकालीन सहायता, हॉस्टल सुरक्षा एवं अकादमिक प्रेशर से जुड़ी हेल्पलाइन जैसे बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि कोचिंग संस्थानों के पंजीकरण व नवीनीकरण से पूर्व समिति द्वारा आवेदनों की गहन जांच की जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.