फतेहपुर, अप्रैल 16 -- फतेहपुर। बीते दिनों डीआईओएस कार्यालय में बाबू विनोद श्रीवास्तव ने आत्म हत्या की कोशिश की थी। उनके पास से मिले सोसाइट नोट में डीआईओएस सहित पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप भी लगाए गए थे। मामले के तूल पकड़ने के बाद राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की पांच सदस्यीय टीम को मामले की जांच सौंपी गई है, जो 18 को जांच के लिए पहुंचेगी। परिषद के जिला मंत्री अनुपम अवस्थी ने बताया कि प्रांतीय महामंत्री शिवबरन यादव द्वारा मंडर अध्यक्ष श्याम सूरत पांडेय की अध्यक्षता में मामले की जांच कराने के लिए पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। बताया कि विनोद श्रीवास्तव परिषद के जिला अध्यक्ष भी हैं, टीम में जांच टीम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमील श्रीवास्तव, मंत्री विनोद पांडेय, उपाध्यक्ष हौसिला प्रसाद तथा सचिव रत्नेश पांडेय को शामिल किया गया है। य...