कानपुर, फरवरी 6 -- कानपुर वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट-बाबा) ने जिला विद्यालय निरीक्षक के खिलाफ फूलबाग स्थित प्रतिमा से पैदल मार्च शुरू कर दिया। इसमें शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी शामिल हैं। यह मार्च 11 फरवरी को लखनऊ पहुंचेगा जहां मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा जाएगा। संघ एक कर्मचारी का दिसंबर से वेतन रोके जाने व अन्य मांगों को लेकर आंदोलित है। शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष और मोर्चा संयोजक हरिश्चंद्र दीक्षित ने बताया कि शिक्षणेत्तर संघ के प्रदेश महामंत्री शिव बहादुर यादव को अदालत से स्टे मिलने के बाद भी उनका दिसंबर माह से वेतन अवरुद्ध कर दिया गया है। इसी तरह बिना वित्तीय सहमति के पदोन्नतियां करने, शिक्षिकाओं के अवशेषों का भुगतान न करने समेत अनेक आरोप लगाए। शिक्षक और कर्मचारी सुबह फूलबाग स्थित गांधी प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.