डीआईओएस का आधा दर्जन कोचिंग संस्थानों पर छापा, सभी मिले बंद
बलरामपुर, जून 26 -- बलरामपुर, संवाददाता। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग संस्थान में हुए अग्निकांड के बाद जिले में कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व वैधानिक संचालन की जांच तेज हो गई है। इसी क्रम में गुरुवार की देर शाम जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) मृदुला आनंद ने शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों और डिजिटल लाइब्रेरी का औचक निरीक्षण किया। हालांकि जांच के दौरान आधा दर्जन से अधिक संस्थानों पर ताले लटके मिले। डीआईओएस ने मेजर चौराहा स्थित रामलीला मैदान के पास संचालित स्कॉलर्स लाइब्रेरी, कौटिल्य कोचिंग संस्थान, ट्विस्टेड कोचिंग क्लासेस, आकार आईएएस कोचिंग सहित सिटी पैलेस, बड़ा पुल, टेढ़ी बाजार और चिकनी मोहल्ला क्षेत्र में संचालित कई कोचिंग एवं लाइब्रेरी संस्थानों का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- कोचिंग सेंटर दौड़े अधिकारी, संचालक बंद कर हुए फरार लेकिन सभी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.