कानपुर, मई 2 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) ने पुरानी पेंशन लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में धरना दिया। मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। यहां हजारों शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मांगों में चयन बोर्ड अधिनियम की धारा 18 एवं 21 की वापसी, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण, वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन आदि भी शामिल रहीं। वक्ताओं ने शिक्षक हितों से जुड़ी मांगों के प्रति शासन की उदासीनता व उपेक्षा के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया। सह जिला विद्यालय निरीक्षक प्रशांत द्विवेदी को मांगपत्र सौंपा। मांग पत्र देने वालों में जिला अध्यक्ष राकेश तिवारी, मंत्री अनिल सचान, प्रदेशीय उपाध्यक्ष हेमराज सिंह गौर, मोहित मनोहर तिवारी, समबुद्धि मिश्रा, एनपी सिंह गौर, मनीष मिश्र, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.