उरई, दिसम्बर 1 -- उरई। जिलाधिकारी ने डीआईओएस कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के साथ अव्यवस्थित पत्रावलियों पर फटकार लगाई। लापरवाही पर डीएम ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं हीलाहवाली मिलने पर 14 विद्यालयों का वेतन शीघ्र आरंभ करने के निर्देश दिए। डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ सहायक अमित कुमार द्विवेदी एवं वाहन चालक ब्रजेश कुमार अनुपस्थित मिले। इस पर जिलाधिकारी ने दोनों कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर की सफाई व्यवस्था अत्यंत खराब मिली। जिलाधिकारी ने देखा कि फाइलों पर धूल, मकड़ी के जाले लगे हुए हैं और कई महत्वपूर्ण पत्रावलियां गैलरी में जमीन पर फैली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.