मुरादाबाद, मई 2 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से एक दिवसीय धरना शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर आयोजित हुआ। जिसमें बढ़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर डीआईओएस को ज्ञापन सौंपा। धरने को मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य तथा वरिष्ठ शिक्षक नेता डॉक्टर सुनीत गिरी ने संबोधित किया। उन्होंने धरने की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन योजना की यथावत बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों के लिए समान कार्य के लिए समान वेतनमान की नीति को लागू करते हुए एक सेवा आयोग का गठन, तदर्थ शिक्षकों की पेंशन बहाली, साथ ही सेवानिवृत्ति हुए शिक्षक शिक्षिकाओं के लंबित देयकों के तुरंत भुगतान की मांग सहित अन्य मांगें रखीं। यह भी पढ़ें- धरना देकर शिक्षकों ने कहा बहाल की जाए पुरानी पेंशन जिलाध्यक्ष राजीव कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.