बदायूं, मई 3 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने अपनी लंबित समस्याओं को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। संघ के जिला अध्यक्ष देशराज सिंह यादव और जिला मंत्री आलोक पाठक के नेतृत्व में शिक्षकों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें शिक्षकों के आर्थिक और सेवा संबंधी हितों की रक्षा की मांग की गई है। धरना प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने स्थानीय और प्रदेश स्तरीय समस्याओं पर गहरा रोष व्यक्त किया। संघ की मुख्य मांगों में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, चयन बोर्ड अधिनियम की धारा 18 एवं 21 की तत्काल वापसी और वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन देने का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। यह भी पढ़ें- सेवा सुरक्षा तथा पुरानी पेंशन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.