शामली, मार्च 12 -- कन्या कल्याण गुरुकुल शिक्षा संस्थान इंटर कॉलेज भैंसवाल के पूर्व प्रबंधक यशपाल सिंह ने डीआईओएस कार्यालय पर गंभीर आरोप लगाते हुए डीएम से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर कई महत्वपूर्ण अभिलेख उपलब्ध न कराए जाने और पूरे प्रकरण में अनियमितता का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता यशपाल सिंह का आरोप है कि संस्था की प्रबंध संचालिका सीमा वर्मा से विभिन्न विभागीय पत्रों की प्रतियां मांगी गई थीं, लेकिन अब तक उन्हें उपलब्ध नहीं कराया गया है। उनका कहना है कि संयुक्त शिक्षा निदेशक, मण्डल कार्यालय द्वारा भी इन पत्रों के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन संबंधित अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए। 19 जनवरी 2018, 5 अगस्त 2022, 5 अगस्त 2023, 12 अक्टूबर 2022 तथा 18 जून 2021 के महत्वपूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.