डीआईओएस कार्यालय पर बंदरों का हमला एक घंटे कैद रहे कर्मचारी
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 13 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जिले में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को आधा दर्जन खूंखार बंदर डीआईओएस कार्यालय में घुस गए और कर्मचारियों पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए कर्मचारियों को कक्षों में बंद होना पड़ा। करीब एक घंटे तक कर्मचारी बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके, जिससे कार्यालय में अफरातफरी और दहशत का माहौल बना रहा। शहर ही नहीं जिले में खूंखार बंदरों का आतंक बढ़ रहा है। लंबे समय से बंदरों को पकड़वाने का काम नहीं किया जा रहा है इससे बंदरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। दोपहर के समय अचानक आधा दर्जन खूंखार बंदरों ने डीआईओएस कार्यालय पर हमला कर दिया। गेट पर बैठे कर्मचारी ने बंदरों को भगाने का प्रयास किया तो बंदर उनपर टूट पड़े, बचाव को उन्होंने एक कक्ष में जाकर गेट बंद कर किया। बंदरों की खूंख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.