लखीमपुरखीरी, अप्रैल 10 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट ने मांगों को लेकर शुक्रवार को डीआईओएस कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। ऐलान किया कि अगर मांगे न मानी गई तो आंदोलन किया जाएगा। धरना के बाद डीआईओएस को ज्ञापन सौंपा। धरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह और जिला मंत्री वीर प्रताप सिंह ने कहा कि एनपीएस योजना से आच्छादित शिक्षक कर्मचारियों के एनपीएस कटौती राज्यांश व ब्याज सहित आगणित कराकर अपडेट कराया जाए। एनपीएस योजना से ओपीएस में शामिल शिक्षकों के एनपीएस कटौती राशि को उनके जीपीएफ खाते में जमा किया जाए। विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को पुरानी पेंशन में शामिल होने पर विकल्प पत्र शीघ्र भराकर निदेशालय भेजा जाए। इसके अलावा परिषदीय परीक्षा के हर प्रकार के पारिश्रमिक का भुगतान जल्द कराया जाए। शिक्षक शिक्षिकाओं के अवशेष द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.