डीआईओएस कार्यालय जाने वाला रास्ता गड्ढे में तब्दील
पीलीभीत, जून 14 -- पीलीभीत। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को जाने वाला रास्ता ऊबड़ खाबड़ होने की वजह से आवागमन में शिक्षकों और विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले वर्ष जनपद में आई बाढ़ का पानी कार्यालय परिसर में कई दिनों से भरा रहा था। उसके बाद रास्ता दलदल में तब्दील हो गया था। खड़ंजा जगह जगह धंस चुका है और उसमें गहरे गड्ढे हो चुके हैं। डीआईओएस कार्यालय परिसर स्थित राजकीय पुस्तकालय आने वाले विद्यार्थियों को भी परेशानी होती है। इसके बावजूद डीआईओएस कार्यालय जाने वाले रास्ते को दुरुस्त नहीं कराया गया। यह भी पढ़ें- डीआईओएस कार्यालय जाने वाला रास्ता गड्ढे में तब्दील यह भी पढ़ें- पेयजल पाइप फटने से बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.