डीआईओएस ऑफिस में वित्तीय खर्चे की होगी जांच
शाहजहांपुर, मई 9 -- शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग में वेतन निकासी और भुगतान संबंधी अनियमितताओं के खुलासे के बाद अब डीआईओएस कार्यालयों की कार्यप्रणाली जांच के दायरे में आ गई है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों को मंडल और जिलों के डीआईओएस कार्यालयों की गहन जांच कराने के निर्देश दिए हैं। निर्देश जारी होने के बाद शाहजहांपुर डीआईओएस कार्यालय में भी हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि विभागीय टीम जल्द ही कार्यालय के रिकॉर्ड, वेतन भुगतान प्रक्रिया और वित्तीय कार्यों की पड़ताल कर सकती है। दरअसल पीलीभीत डीआईओएस कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से वेतन भुगतान और टोकन जारी कराने का मामला सामने आया था। जांच में दूसरे खातों में धनराशि ट्रांसफर होने की पुष्टि के बाद कार्रवाई की गई थी। इसके बाद शासन और नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.