चतरा, अगस्त 18 -- टंडवा निज प्रतिनिधि हजारीबाग के डीआइजी अंजनी झा ने सोमवार को टंडवा थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान चतरा एसपी अनिमेष नैथानी से बड़गांव घटना की अबतक की प्रगति की समीक्षा की। बड़गांव में एक दलित छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोपी को आक्रोशित भीड़ द्वारा पीट पीट कर हत्या के मामले में अबतक कितने आरोपियों की गिरफ्तारी हुई इसकी जानकारी चतरा एसपी से मांगी।एसपी ने बताया कि 14 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास चल रही है। समीक्षा के दौरान आरोपी पूर्व मुखिया बिजय चौबे पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा कोयलांचल में अपराध और अपराधियों को जमींदोज करने का निर्देश दिया। इस समीक्षा बैठक में डीएसपी प्रभात रंजन तथा इंस्पेक्टर पप्पू शर्मा समेत अन्य शामिल थे।फोटो17 अगस्त चतरा 12- समीक्षा बैठक कर निकलते डीआइजी

हिं...