किशनगंज, मार्च 24 -- बहादुरगंज। निज संवाददाता निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्र अधीनस्थ विधि व्यवस्था का जायजा लेकर आपराधिक गतिविधि पर अंकुश लगाने का निर्देश डीआईजी विवेकानंद कुमार द्वारा दिया गया। बहादुरगंज थाना में नव निर्मित आदर्श थाना भवन का जायज लेकर आगामी तीन माह में नया थाना भवन पुलिस को हैंडओवर कराने सहित निर्माण में कुछ खामियों के संबंध में एसपी संतोष कुमार के साथ चर्चा भी किया। सोमवार को डीआईजी पूर्णिया द्वारा बहादुरगंज थाना का निरीक्षण के दौरान पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों द्वारा गार्ड आफ ऑनर से जुड़ा सम्मान दिया गया। डीआईजी द्वारा सीमावर्ती पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस को विशेष सक्रिय रहने एवं लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने की हिदायत भी दिया। डीआईजी पूर्णिया द्वारा बहादुरगंज थाना का निरीक्षण के दौरान एसपी ...