मुरादाबाद, जून 20 -- थाना क्षेत्र के डींगरपुर स्थित असदपुर पुलिया के पास बने क्रिकेट मैदान में शनिवार को मैच के दौरान हुए विवाद में एक खिलाड़ी को कुछ युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवक ने पुलिस में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार नौसेना शेखूपुर निवासी रसाद पुत्र शमीम अहमद क्रिकेट मैच खेलने के लिए मैदान पर पहुंचा था। इसी दौरान असदपुर निवासी असद पाशा और हन्नान से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि दोनों ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर रसाद के साथ मारपीट की जिससे वह घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। यह भी पढ़ें- क्रिकेट खेलने के विवाद में युवक को लाठी से पीटा घायल युवक ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत की है। थाना प्रभारी किरणपाल सिंह ने बताया कि घायल का मेडिकल कराया गया है और शि...