सुल्तानपुर, जून 3 -- कादीपुर । कड़ाके की गर्मी, लू एवं डिहाइड्रेशन से बचाव के उद्देश्य से कादीपुर तहसील परिसर में निश्शुल्क फ्लेवर्ड जीवन रक्षक घोल (ओआरएस) वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पं. रामचरित्र मिश्र ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन एवं सार्थक हॉस्पिटल पड़ेला के तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम में तहसील आने वाले आम नागरिकों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और राहगीरों को निशुल्क ओआरएस वितरित कर गर्मी से बचाव का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपजिलाधिकारी मंजुल मयंक एवं क्षेत्राधिकारी विनय गौतम ने किया। इस अवसर पर तहसीलदार उमेश यादव, चिकित्साधिकारी डॉ. एस.आर. यादव, खंड विकास अधिकारी राधेश्याम सहित तहसील के बार अध्यक्ष बद्री प्रसाद सिंह, पूर्व अध्यक्ष केके तिवारी, दयाराम पांडे, मंगला तिवारी समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ...