झांसी, मई 19 -- झांसी। चढ़ता पारा सेहत पर विपरीत असर डाल रहा है। हालात यह है कि ग्रामीण अंचलों में लोग खटिया पकड़ने का विवश हैं। डि-हाईडे्रशन, सिरदर्द-उलझन के मरीजों की संख्या में अचानक इजाफा हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक दिन में 200 से 400 मरीज आ रहे हैं। हालांकि डॉक्टर्स मरीजों को गर्मी से बचाव की सलाह दे रहे हैं। मंगलवार को गांवों से शहर तक प्रचंड गर्मी ने जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। यही नहीं करीब पांच घंटे तक शहर का पारा 43 डिग्री के ऊपर रहा। ऐसे में लोग हीटस्ट्रोक के शिकार हो रहे। अचानक घबराहट और उलझन बढ रही है। गर्मी के चलते डिहाइड्रेशन, उल्टी, दस्त और कमजोरी की शिकायत लेकर रोजाना 400 से 500 मरीज जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे हैं। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने आपदा प्रबंधन की बैठक कर जिला अस्पताल में हीटस्ट्रोक के मरीजों...