सासाराम, अगस्त 19 -- शिवसागर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के डिहरा गांव में बुधवार की सुबह पुलिस ने छापेमारी कर अवैध हथियार निर्माण की मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया। एसडीपीओ वन गौरव कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में हथियार बनाने के उपकरण व सामग्री बरामद की गई। मौके से एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे आरोपित को सासाराम से देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि एसडीपीओ वन के नेतृत्व में सुबह करीब नौ बजे विशेष टीम ने डिहरा गांव में छापेमारी की। टीम में शिवसागर थानाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी व साइबर क्राइम ब्रांच के अधिकारी शामिल थे।

पुलिस की कार्रवाईपुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान नागेंद्र शर्मा उर्फ नन्हक पिता स्व. हरिहर शर्मा को गिरफ्तार किया गया। मौके से लेथ मशीन,...