देहरादून, मार्च 25 -- राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड सदस्य पंकज मैसोन ने व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ बुधवार को कैबिनेट मंत्री व राजपुर विधायक खजान दास से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने डिस्पेंसरी रोड और राजीव गांधी कांप्लैक्स क्षेत्र के सौंदर्यीकरण की मांग उठाई। व्यापारियों ने मांग की कि* डिस्पेंसरी रोड की ओर आकर्षक प्रवेश द्वार का निर्माण कराया जाए। इसके साथ ही बुजुर्गों व ग्राहकों के लिए सड़क किनारे कुर्सियां व बेंच लगाई जाए। इसके अलावा क्षेत्र में बेहतर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था करने की भी मांग की गई। फुटपाथ पर लाइट लगाकर सौंदर्याकरण ने और* नजूल प्लॉट संख्या-161 पर पार्किंग व फूड कोर्ट का निर्माण की भी मांग उठाई गई।इस दौरान व्यापारी जसपाल छाबड़ा, केवल कुमार, अशोक अग्रवाल और दिव्य सेठी सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.