देहरादून, अप्रैल 21 -- देहरादून। डिस्पेंसरी रोड पर बनाई जा रही पार्किंग और शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगर निगम परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पार्किंग निर्माण पर सवाल उठाए और शहर में बदहाल सफाई व्यवस्था, जलभराव, ट्रैफिक जाम तथा मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि डिस्पेंसरी रोड पर पार्किंग निर्माण से स्थानीय व्यापारियों, आम जनता और यातायात व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जनसमस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान लालचंद शर्मा, रॉबिन त्यागी और राजकुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.