बरेली, अप्रैल 13 -- साइबर ठगों ने कैम्पा कोला कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में पीड़ित कारोबारी किन्शुक अग्रवाल ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। बारादरी थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी में होली चौराहा के पास रहने वाले किन्शुक अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को उनके व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को कैम्पा कोला कंपनी से जुड़ा बताया। उन्हें डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का झांसा देकर कई बार में उनके एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा और एचडीएफसी के खाते से 5,79,300 रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद फोन स्विच ऑफ कर लिया। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.