आगरा, मई 21 -- 21वीं डिस्ट्रिक्ट वुशू चैंपियनशिप गुरुवार को शुरू हुई। सेंट सीएफ एन्ड्रूज स्कूल हाथरस रोड पर शुरू हुई दो दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डॉ. सुनील कुमार उपाध्याय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके व फाइट शुरू कराकर किया। मुख्य अतिथि का स्वागत जिला वुशू संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने किया। संयोजक उदय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में एक दर्जन से अधिक स्कूल/क्लब के 200 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले दिन के मुकाबलो में विभिन्न भारवर्गों में खिलाड़ियों ने जीत दर्ज करने के लिए खूब पसीना बहाया। निर्णायक रूपेश अग्रवाल, आलोक चौधरी, उमेश, ललिता सिंह, शिव प्रताप सिंह, आदित्य, प्रशांत पचौरी, अनुष्का, शिवांगी, महिमा शर्मा, अंजली थे। प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण शुक्रवार सुबह 11.30 बजे ह...