मिर्जापुर, मई 2 -- मिर्जापुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों के बीच विवाद हो गया है। शनिवार को कार्यकारिणी के नौ सदस्यों ने सामूहिक रूप से अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सदस्यों ने अध्यक्ष को सौंपे त्यागपत्र में आरोप लगाया कि एसोसिएशन दिशाहीन हो गया है और कार्यकारिणी सदस्यों के अभिमत को स्वीकार नहीं किया जा रहा है।
इस्तीफे का कारण पत्र में कहा गया कि किसी भी प्रस्ताव पर हस्ताक्षर न कराके कोरम पूर्ण दिखाकर उसे पास कर दिया जा रहा है। ऐसी स्थिति में दायित्वों का निर्वहन करना असंभव है। वहीं इस संबंध में जब अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट बार के एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय राज सिंह से बात की गई तो उनका कहना था कि सभी आरोप निराधार है। हमें किसी भी सदस्य का इस्तीफा नहीं मिला है। वहीं इस घटना से डिस्ट्रिक्ट बार के सदस्यों और अन्य अधिवक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.