मुजफ्फर नगर, फरवरी 11 -- डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव वर्ष 2026-27 को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। इस बार अध्यक्ष एवं महासचिव के पद पर पांच -प्रत्याशी चुनाव मैदान में होने से घमासान मचा हुआ। प्रत्याशियों ने वकीलों से जनसंपर्क भी करना शुरू कर दिया। मंगलवार को नामवापसी के दिन कोषाध्यक्ष पद से अबरार अहमद एवं वरिष्ठ सदस्य पद से कमल मित्तल ने नाम वापस ले लिया है। अब 71 प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में रह गए हैं डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव वर्ष 2026-27 के मुख्य चुनाव अधिकारी उदयवीर सिंह पोरिया एड., चुनाव अधिकारी ललित कुमार शर्मा, रमेशचन्द गोयल, ज्ञानेन्द्र कुमार त्यागी, रियाज हसन राठी, धर्मेन्द्र कुमार पुंडीर, सरवसिंह, कैलाशचन्द, मनोज सौदाई, रातेश्वर तोमर एड.व एल्डर कमेटी चेयरमैन आनन्द प्रकाश त्यागी , वरिष्ठ सदस्य नासिर ...