मुजफ्फर नगर, फरवरी 15 -- कचहरी परिसर में शनिवार की सुबह आठ बजे से फैंथम हाल में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन वर्ष 2026- 2027 नई कार्यकारिणी के लिए मतगणना शुरू हुई। मतगणना देर रात्रि तक जारी रहा। गत दिवस शुक्रवार को करीब 1911 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। प्रमोद त्यागी ने अपने प्रतिद्वंदी मौहम्मद अंजुम खान को 59 मतों के अंतर से परास्त कर अध्यक्ष पद पर काबिज हुए हैं वहीं महासचिव पद पर सुरेन्द्र कुमार मलिक 587 वोट लेकर जीत दर्ज की है। सुरेन्द्र कुमार मलिक ने प्रदीप कुमार को महासचिव पद पर 175 वोटों से हराया। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसएिशन के प्रमोद त्यागी को अध्यक्ष पद के लिए 602 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी को मौ. अंजुम खान को 543 मत प्राप्त हुए। महासचिव पद पर सुरेन्द्र कुमार मलिक 587 वोट प्राप्त कर प्रदीप कुमार को भारी अंतर से हराया। प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.