मुजफ्फर नगर, फरवरी 11 -- डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव शुक्रवार को होगा। इसमें करीब 2382 वकील अपने मतदाताधिकार का प्रयोग करेंगे। उधर अध्यक्ष एवं महासचिव पद सहित विभिन्न पदों के प्रत्याशियों ने बुधवार को वकीलों के बीच जनसंपर्क कर अपने-अपने पक्ष में वोट मांगें। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक का वार्षिक चुनाव 13 फरवरी को है। मतदान फैंथम हॉल में शुक्रवार की सुबह 7.30 बजे से लेकर सांय 5.30 बजे तक वकील अपने -अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जबकि वोटों की गिनती 14 फरवरी शनिवार को सुबह आठ बजे से प्रारम्भ होगी, जो मतगणना पूर्ण होने तक जारी रहेगी। बता दें कि इस बार अध्यक्ष, महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए 71 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं। वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी को चुनने के लिए 2382 वकील मतदान करेंगे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.