डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन में फलाहार कार्यक्रम
बुलंदशहर, मार्च 26 -- डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सभागार में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कई अधिवक्ताओं ने फलाहार कार्यक्रम में शामिल होकर डिस्ट्रिक्ट बार की पहल की सराहना की। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह राघव एवं महासचिव अमित चौहान ने बताया कि बार सभागार में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर फलाहार का आयोजन किया गया। इसमें सबसे पहले माता रानी की जोत की गई और इसके पश्चात कई पुरुष अधिवक्ता और महिला अधिवक्ताओं ने फलाहार किया। इस अवसर पर अधिवक्ता भूप सिंह भाटी, नबाव सिंह राघव, मनीष मित्तल, लोकेश वर्मा, नवनीत शर्मा, राजेश शर्मा, निर्देश कुमारी, बिजेंद्र सिंह लोधी, रामेश्वर सिंह आदि उपस्थित रहे। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.