डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन में चिकित्सा शिविर का आयोजन
हरिद्वार, जून 12 -- हरिद्वार। रोशनाबाद स्थित अधिवक्ता कक्ष में प्राणयतन आयुर्वेद व पंचकर्म सेंटर और एडवांस्ड स्किन केयर सेंटर के सहयोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 150 वकीलों ने निशुल्क जांच का लाभ उठाया। शुक्रवार को अधिवक्ता कक्ष में आयोजित चिकित्सा शिविर में डॉ मनीषा दीक्षित व डॉ प्रफुल्ल दीक्षित ने करीब 150 वकीलों का चेकअप किया और दवाइयां वितरित की। डॉ मनीषा दीक्षित ने बताया कि वर्तमान में व्यक्ति की दिनचर्या सुबह से व्यस्त हो जाती है। ऐसी स्थिति में प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से स्वास्थ्य की देखभाल करनी होगी। शिविर में मेडिकल स्टाफ मनीषा भी मौजूद रही। यह भी पढ़ें- डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन में चिकित्सा शिविर का आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.