बुलंदशहर, जून 17 -- डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन बुलंदशहर के वार्षिक चुनाव (2026-27) शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। चुनाव प्रक्रिया के बाद परिणामों की घोषणा की गई और बुधवार को आयोजित आम सभा में विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। एल्डर कमेटी के चेयरमैन दलेल सिंह एडवोकेट तथा सदस्य बशीर अहमद, रूकन सिंह पायल, ग्रीश चंद शर्मा और गजराज सिंह वर्मा की देखरेख में मतदान व मतगणना प्रक्रिया पूरी हुई। ​नव निर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद पर रविंद्र कुमार शर्मा, ​महासचिव पद पर धर्मेंद्र सिंह खालौर, ​कोषाध्यक्ष पद पर कविता गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जयभगवान सिंह और कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सीमा सांई, राजीव यादव, ईश्वर प्रताप सिंह चौहान व तमकीन अहमद, सहसचिव पद पर पुलकित गुप्ता, बृजमोहन व सोनाली, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य महावीर सिंह, राम...