चंदौली, फरवरी 26 -- चंदौली। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन की बैठक गुरुवार को अध्यक्ष राजेश मिश्र एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई। बैठक में इस वर्ष प्रस्तावित होली मिलन समारोह के आयोजन पर विस्तृत चर्चा की गई। विचार-विमर्श के दौरान अधिवक्ताओं ने हाल ही में एसोसिएशन के सम्मानित सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र प्रताप सिंह एडवोकेट के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके योगदान को स्मरण किया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष अमरेन्द्र प्रताप सिंह,अनिल सिंह, संतोष कुमार सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, राकेश रत्न तिवारी, शहाबुद्दीन, शमशुद्दीन कामेश्वर नाथ उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री सुल्तान अहमद ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.