वाराणसी, अप्रैल 24 -- वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणसी गंगा की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न सेवा प्रकल्पों का डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ.आशुतोष अग्रवाल ने शुक्रवार को अवलोकन किया। शिवपुर स्थित राघवराम वर्मा बालिका इंटर कॉलेज जाकर उन्होंने अध्याय के सेवाकार्यों का जायजा लिया। कॉलेज को चार डिजिटल बोर्ड, माइक्रोस्कोप, स्लाइड और स्पेसमैन आदि देने की घोषणा भी की। यहां पहुंचने पर उनका स्वागत डॉ. अश्विनी टंडन, विनोद अग्रवाल, विनोद कुमार बागी, धर्मेंद्र गोयल ने किया। संचालन दीपक अग्रवाल एवं धन्यवाद प्रकाश दिनेश गुप्ता ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...