साहिबगंज, अप्रैल 11 -- साहिबगंज। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में शहर के सिदो कान्हू स्टेडियम में जारी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग जूनियर टी-20 टूर्नामेंट के तहत शुक्रवार को दूसरे दिन दो मैच हुए। पहला मैच जवाहर नवोदय विद्यालय बनाम संत जेवियर स्कूल बी के बीच खेला गया। संत जेवियर स्कूल ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 206 रन का पहाड़ खड़ा कर दिया। संतोष राज ने 3 छक्का व 20 चौके की मदद से 67 गेंद में नाबाद 122 रन की पारी खेली। जबकि रोहित ने 15 व हृतिक ने 10 रन बनाए। नवोदय विद्यालय के गेंदबाज प्रीतम व पीयूष ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी नवोदय विद्यालय की टीम 12.3 ओवर में 90 रन बना कर ढ़ेर हो गयी। मोहित ने 18 व पीयूष ने 16 रन बनाए। संत जेवियर के गेंदबाज संतोष ने 3 व आदित्य ने 2 विकेट लिए। सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.