साहिबगंज, अप्रैल 19 -- साहिबगंज। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में शहर के सिदो कान्हू स्टेडियम में जारी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग जूनियर टी-20 टूर्नामेंट के तहत रविवार को तीसरे सेमीफाइनल का पहला मैच खेला गया। पहला मैच संत जेवियर स्कूल ए बनाम संत जेवियर स्कूल बी एवं दूसरा मैच बोरियो सुपरकिंग बनाम जवाहर नवोदय के बीच खेला गया। पहले मैच में संत जेवियर स्कूल बी 15.4 ओवर में 89 रन बना कर ऑल आउट हो गई। देवांशु राज ने 14, अमित ने 12 रन की पारी खेली। संत जेवियर स्कूल ए के गेंदबाज मो जुनैद, सूरज ने 3-3 विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी संत जेवियर स्कूल ए की टीम ने 15.1 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 90 रन बना कर 4 विकेट से मैच जीत लिया। यह भी पढ़ें- गढ़हरा में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में नूर क्रिकेट क्लब विजयी अमूल कुमार ने 33 व आदित्...