डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पद पर महिला की ताजपोशी तय
रुद्रपुर, सितम्बर 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ऊधमसिंह नगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक की नई प्रबंध समिति में 13 डायरेक्टरों का निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। इनमें नौ महिला डायरेक्टर शामिल हैं। अब यही निर्वाचित डायरेक्टर 11 सितंबर को बैंक के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव करेंगे। सहकारिता में महिलाओं को 33 प्रतिशत पदों पर आरक्षण देने की राज्य सरकार की योजना के तहत बैंक का अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित किया गया है। ऐसे में अध्यक्ष पद पर महिला की ताजपोशी तय मानी जा रही है। बैंक प्रबंध समिति के चुनाव के बाद अब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया पर सभी की नजरें टिकी हैं। अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित होने के कारण निर्वाचित नौ महिला डायरेक्टरों में से किसी एक को यह जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। वहीं, अन्य शीर्ष सहकारी संस्थाओं क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.