बांदा, मार्च 26 -- बांदा। संवाददाता बांदा डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक लि. बांदा के सभापति पंकज अग्रवाल एवं सचिव /मुख्य कार्यपालक अधिकारी डा. आकांक्षा वर्मा की अध्यक्षता में बैंक की सामान्य निकाय की बैठक आर्यकन्या इण्टर कालेज बांदा में 28 मार्च को दोपहर 12 बजे से होगी। सभापति ने बताया कि बांदा एवं चित्रकूट के बैंक के सदस्य सहकारी समितियों के प्रतिनिधि, सभापति, समिति के सचिव परिचय पत्र या निर्वाचन प्रमाण पत्र या समिति की पासबुक या आधार कार्ड लेकर आयें ताकि बैठक के प्रवेश में समस्या न आयें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...