कुशीनगर, अगस्त 5 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में बारिश थमते ही नदी का डिस्चार्ज घटने लगा है। नदी का डिस्चार्ज 1 लाख 26 हजार 500 क्यूसेक से घटकर 1 लाख 24 हजार क्यूसेक पर आ गया है। इससे नदी छितौनी तटबंध के संवेदनशील प्वाइंटों पर दबाव बना रही है। वहीं नदी का डिस्चार्ज घटने के बाद भी मंगलवार की भोर छितौनी तटबंध के भैसहा गेज पर नदी चेतावनी बिन्दु 95 मीटर के सापेक्ष 30 सेमी ऊपर बह रही थी। लेकिन शाम को नदी चेतावनी बिन्दु से महज 6 सेमी उपर बहने लगी है।दो दिनों तक नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में भारी वर्षा होने के चलते गंडक नदी उफान पर था। यह भी पढ़ें- कोसी के जलस्तर में लगातार बढ़ने की प्रवृति जारी, दोनों तटबंध सुरक्षित लेकिन मंगलवार का नदी का डिस्चार्ज घटकर 1 लाख 24 हजार क्यूसेक होने से नदी सामान्य स्थिति में पहुं...