अलीगढ़, फरवरी 23 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। हाथरस अड्डा बिजली घर से पोषित गांधीनगर फीडर पर रविवार को तकनीकी खराबी के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। 11 केवी लाइन पर लगी डिस्क पंचर हो गई, जिसके कारण फीडर ब्रेकडाउन में चला गया। अचानक आई इस खराबी से जुड़े क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग की टीम को सूचना मिलते ही मौके पर भेजा गया। जांच के दौरान पता चला कि लाइन पर लगी डिस्क क्षतिग्रस्त हो चुकी है। कर्मचारियों ने एहतियातन सप्लाई बंद कर दूसरी डिस्क लगाई। मरम्मत कार्य पूरा होने तक कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि उपकरणों में तकनीकी खराबी के चलते यह समस्या आई, जिसे समय रहते दुरुस्त कर लिया गया। उधर, प्रीमियर नगर, सुदामापुरी सहित अन्य क्षेत्रों में भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.