मेरठ, मार्च 10 -- उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग द्वारा ग्रेटर नोएडा में गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी ओडिटोरियम-1 में सोमवार को जन-सुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमें उपभोक्ताओं एवं कई संगठनों ने अपने सुझाव और शिकायतें रखीं। इस दौरान उपभोक्ताओं ने मांग उठाई कि बिजली दरों में बढ़ोतरी न की जाए। वहीं एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता ने बताया कि डिस्कॉम से डिजिटल सेवाओं और स्मार्ट मीटरिंग सुविधा काफी बेहतर हुई है। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की सकल आवश्यकता (एआरआर) वित्तीय वर्ष 2026-27, वार्षिक प्रर्दशन समीक्षा (एपीआर) वित्तीय वर्ष 2025-26 तथा ट्रू-अप वित्तीय वर्ष 2024-25 से संबंधित याचिका पर जनसुवाई हुई। जिसमें एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता ने उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के समक्ष डिस्कॉम की वाणिज्यिक एवं तकनीकी उपलब्धियों, उपभोक्ता सेवाओं तथ...