सोनभद्र, मार्च 24 -- अनपरा,संवाददाता। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने केंद्रीय विद्युत मंत्रालय द्वारा जारी ताजा रेटिंग में पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगमों के प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार को आधार बनाते हुए इनके प्रस्तावित निजीकरण के निर्णय को तत्काल वापस लेने की मांग की है। संघर्ष समिति ने कहा कि जब दोनों निगमों की कार्यक्षमता लगातार बेहतर हो रही है, तो निजीकरण का कोई औचित्य शेष नहीं रह जाता। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मंत्रालय की नवीनतम रेटिंग में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम का स्कोर 11.23 से बढ़कर 45.04 हो गया है, जबकि इसकी रेटिंग 'सी -' से सुधरकर 'बी -' हो गई है। इसी प्रकार पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम का स्कोर 18.76 से बढ़कर 29.38 हो गया है तथा इसकी रेटिंग 'सी -' से सुधरकर 'सी' हो गई है। समिति ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.