डिस्काउंट रेट पर आईपीओ दिलाने के नाम पर 7.50 लाख की ठगी
मेरठ, मई 16 -- टीपीनगर की ऋषिनगर कॉलोनी निवासी युवक से आईपीओ खरीद के नाम पर 7.50 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई। इस मामले में जानकारी होने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई और मुकदमा दर्ज कराया है। ये भी खुलासा हुआ कि मेरठ के युवक की तरह कई लोगों से साइबर ठगी कर संबंधित खातों में लाखों रुपये ट्रांसफर किए गए और इन्हें तुरंत निकाल भी लिया गया। बागपत रोड पर ऋषिनगर कॉलोनी निवासी युवक का कारोबार है। युवक को सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले शेयर बाजार और आईपीओ निवेश संबंधित जानकारी मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से मिली थी। छानबीन करने पर साइबर ठगों ने बताया कि उनकी कंपनी को शेयर बाजार और आईपीओ संबंधित खरीद फरोख्त के लिए लाइसेंस मिला हुआ है। बताया कि उनकी एप्लीकेशन से निवेश करने पर आईपीओ में 20 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलता है। ऐसे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.