नई दिल्ली, फरवरी 24 -- केंद्र सरकार भारतीय रेल वित्त निगम (आईआरएफसी) में चार प्रतिशत तक हिस्सेदारी को बिक्री पेशकश (ओएफएस) के जरिये 104 रुपये प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर बेचेगी। आईआरएफसी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि यह ओएफएस बुधवार को संस्थागत निवेशकों के लिए और गुरुवार को खुदरा निवेशकों के लिए खुलेगा। सरकार इस बिक्री पेशकश के तहत आईआरएफसी के 26.13 करोड़ से अधिक शेयर यानी दो प्रतिशत हिस्सेदारी को बेच रही है। इसके साथ समान संख्या में शेयरों का 'ग्रीन शू' विकल्प भी रखा गया है। यदि यह विकल्प पूरी तरह इस्तेमाल होता है तो कुल बिक्री 52.26 करोड़ से अधिक शेयरों यानी चार प्रतिशत हिस्सेदारी तक पहुंच सकती है। सरकार को 104 रुपये प्रति शेयर के भाव पर चार प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री से लगभग 5,430 करोड़ रुपये मिल सकते हैं।शेयर का हाल इस बीच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.